फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pharmaceutical traders called the drug licensing portal complicated

Basti News: दवा कारोबारियों ने ड्रग लाइसेंसिंग पोर्टल को जटिल बताया

Thu, 11 Sep 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Pharmaceutical traders called the drug licensing portal complicated
बस्ती। बस्ती केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने बुधवार को ड्रग लाइसेंस आवेदन में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की। ऑनलाइन ड्रग लाइसेंसिंग सिस्टम पोर्टल की खामियों और त्रुटियों के समाधान की मांग की। अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि ऑनलाइन ड्रग लाइसेंसिंग सिस्टम पोर्टल जटिल है। आम दवा दुकानदारों को लाइसेंस के लिए साइबर कैफे का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक भार पड़ता है।
विज्ञापन

इस पोर्टल को अधिक उपयोगकर्ता-मित्र बनाने की आवश्यकता है। इस पोर्टल के माध्यम से लाइसेंस प्राप्त करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनका समाधान आवश्यक है। वर्तमान में, इस पोर्टल पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जिससे आम जनता या दवा दुकानदार लाइसेंस की वैधता की जांच कर सकें। गोदाम लाइसेंस के लिए आवेदन करने की कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं है। चूंकि यह पोर्टल पैन कार्ड आधारित है, अलग से दोबारा लाइसेंस के लिए आवेदन करने में जटिलताएं आती हैं। पोर्टल पर कार्य करते समय कई बार दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाते या तकनीकी समस्याएं आती हैं।
विज्ञापन

कई बार देखा गया है कि सी-डेक से जनरेट हुआ पासवर्ड काम नहीं करता है और नया पासवर्ड लेने की प्रक्रिया भी कठिन है। पोर्टल को इतना सरल और उपयोगकर्ता-मित्र बनाया जा सकता है कि दवा विक्रेता अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से स्वयं लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकें और लाइसेंस /ड्रग लाइसेंस रिटेंशन के लिए भी आवेदन कर सकें। वर्तमान में, आवेदन सबमिट करने के बाद स्वतः राजकीय कोष की साइट पर डायवर्ट नहीं होता है, जहां आवेदन शुल्क जमा करना होता है। इसके लिए अलग से राजकीय कोष के पोर्टल पर जाना पड़ता है और फिर उसका प्रिंट लेकर चालान में अपलोड करना होता है। इसमें 24 घंटे बाद ही चालान की कॉपी जेनरेट होती है, जिससे एक दिन का समय व्यर्थ जाता है। पोर्टल पर अपलोड होने वाले दस्तावेजों के लिए एक मानक प्रारूप उपलब्ध कराना आवश्यक है। वर्तमान में, अलग-अलग जिलों में अलग-अलग प्रारूपों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे आवेदन में समस्याएं आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed