{"_id":"664fbae4435d28794c0b4f54","slug":"pg-recognized-for-nine-seats-in-three-subjects-basti-news-c-207-1-sgkp1006-117643-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन विषयों की नौ सीटों के लिए पीजी की मान्यता मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन विषयों की नौ सीटों के लिए पीजी की मान्यता मिली
Fri, 24 May 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 24 May 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू हो जाएगी पीजी की पढ़ाई
एनाटमी, पैथोलॉजी व फार्माकालॉजी की मान्यता पर एनएमसी ने उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स की पढ़ाई इसी सत्र से होगी। क्योंकि इंडियन मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने इसकी मान्यता दी है। यहां कम्युनिटी मेडिसिन की तीन, फिजियोलॉजी की तीन व माइक्रोबायोलॉजी में तीन सीट संचालित कराने की सहमति दे दी है। जबकि एनाटमी, पैथोलॉजी व फार्माकालॉजी की मान्यता पर एनएमसी ने सवाल उठाते हुए मानक पूरा करने के निर्देश दिए हैँ।
काफी समय पहले मेडिकल कॉलेज में पीजी की मान्यता का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें तीन विषय में नौ सीटों की मान्यता तो मिल गई है, जबकि तीन विषयों के मानक पर सवाल उठ गए हैं। इसके अलावा मेडिसिन, सर्जरी, गायनी, रेडियोलॉजी, पीडियाट्रिक व हड्डी रोग में पीजी की मान्यता के लिए एनएमसी ने एक वर्ष का समय देते हुए फैकल्टी मानक के मुताबिक करने के निर्देश दिए हैं।
इसमें प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की तैनाती जरूरत के मुताबिक करने करने की बात कही गई है। इधर एनएमसी ने एक बार फिर से मेडिकल कॉलेज को 100 सीटों की मान्यता दे दी है। यानी नीट से चयनित 100 बच्चों को यहां प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने पीजी की मान्यता की पुष्टि करते हुए कहा कि इससे मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी पूरी हो जाएगी। कोर्स पूरा करने के बाद बच्चों को मेडिकल कॉलेज में मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीजी कोर्स के लिए अन्य विषयों में भी अगले साल तक मानक पूरा कर संचालित किया जाएगा। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। यहां एनएमसी के मानकों के मुताबिक प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर तैनात कर फैकल्टी पूरी की जाएगी।