फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Petrol pumps dry, people wandering

Basti News: पेट्रोल पंप ड्राई,भटकते रहे लोग

Mon, 18 May 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Petrol pumps dry, people wandering
मालवीय मार्ग पर डीजल-  पेट्रोल के अभाव में बंद पेट्रोल पंप। संवाद
बस्ती। पेट्रोल-डीजल की समस्या बढ़ती जा रही है। रविवार को भी 40 प्रतिशत पेट्रोल पंप ड्राई पड़ गए। जिले के 183 में से बमुश्किल सौ पंप पर ही डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता पाई गई। इसमें भी दोपहर बाद कुछ पंपों पर ड्राई पड़ गया। ग्राहक वाहन लेकर इधर से उधर दौड़ते नजर आए। शहर के आधा दर्जन पेट्रोल पंप पूरे दिन बंद रहे। जिन पंपों पर डीजल- पेट्रोल की उपलब्धता रही वहां भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़े 17 पंप पूंजी के अभाव में काफी समय से बंद बताए जा रहे हैं। मगर कंपनियों की ओर से डीजल-पेट्रोल की नियमित आपूर्ति न होने से 50 से अधिक पंप रोजाना ड्राई हो रहे हैं। इसकी वजह से ग्राहकों को काफी परेशानी हो रही है। रविवार को शहर के मालवीय मार्ग पर स्थित तीन पेट्रोल पंपों में से दो पंप बंद रहे। जबकि गांधीनगर मार्ग पर दो में से केवल एक पंप पर पेट्रोल उपलब्ध मिला। यहां ग्राहकों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

शास्त्री चौक पर स्थित पेट्रोल पंप वितरण के दौरान ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति और खराब है। रुधौली क्षेत्र से आए संतप्रकाश ने बताया कि दसिया से लेकर मनौरी तक चार पंप है लेकिन, कहीं भी डीजल-पेट्रोल नहीं है। हम लोगों को हाईवे या शहर में आकर गाड़ी में तेल भरवाना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना हैं कि डिमांड और इनवाइस भेजने के बाद भी दो से तीन दिन में डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति हो रही है। इस वजह से पेट्रोल पंप बंद करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ विमल कुमार शुक्ल ने बताया कि डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति की स्थिति में सुधार हो रहा है। अब सामान्य स्थिति में आम लोगों को डीजल-पेट्रोल उपलब्ध हो रहा है। उपलब्धता न होने की दशा में कुछ समय के लिए पेट्रोल पंप बंद हो रहे हैं। टैंकर पहुंचने पर वितरण शुरू हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed