फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Petrol pump Sanchalak Manmani - Not available Air and Water

पेट्रोल पंप: ग्राहक सुविधाओं का अभाव, न हवा मिलता है न पानी

Thu, 12 May 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump Sanchalak Manmani - Not available  Air and Water
पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी, हवा है न पानी
विज्ञापन

बस्ती। शहर के पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ता सुविधाओं की अनदेखी हो रही है। यहां निशुल्क मिलनेवाली सुविधाओं में हवा और पेयजल नदारद है। पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी से यहां आनेवाले उपभोक्ता उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं। वहीं, पिछले हफ्ते प्रशासन व पूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुआयना के बावजूद अभी भी सारे नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
जिले में 130 पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाएं पूरी तरह से नदारद हैं। इस दिशा में पेट्रोल पंप संचालक कोई गंभीरता से सकारात्मक कदम नहीं उठा रहे हैं। मानकों के मुताबिक पेट्रोल पंप पर वाहन को मुफ्त में हवा जांच और भरवाने की सुविधा उपभोक्ता को दी जाती है। लेकिन जिले के पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं के लिए सुविधा पूरी तरह से बंद हैं। तमाम पेट्रोल पंपों पर तो कंप्रेशर और हवा भरवाने की सुविधा के लिए उपकरण तक नहीं हैं। इतना ही नहीं, पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं को न तो पीने का पानी नसीब होता है और न ही सुविधाओं के नाम पर शौचालय बने हैं। साथ ही जहां शौचालय बने हैं, उनमें गंदगी की भरमार उपभोक्ताओं की मुसीबत बनती है।
विज्ञापन

---
नहीं दिखता रेटलिस्ट
पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए बड़े अंकों में प्रतिदिन के पेट्रोल और डीजल के रेटों को प्रदर्शित किया जाना चाहिए। कुछ पेट्रोल पंपों को छोड़ दिया जाए तो बाकी के पेट्रोल पंपों पर यह रेट केवल मशीन पर ही दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र भी नहीं
जिले में पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ता सुरक्षा के लिए फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन सुविधाएं भी बेमानी हैं। पेट्रोल पंपों पर न तो बाल्टियों में बालू दिखती हैं और न ही अग्निशमन यंत्र। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी मुहैया नहीं हो पाती।
-------
शिकायत पुस्तिका गायब
मानकों पर गौर करें तो हर पेट्रोल पंप पर शिकायत पेटिका या पुस्तिका होने का प्रावधान होता है। साथ ही कंपनी के अधिकारियों के नंबर भी होने चाहिए, लेकिन जिले के तमाम पेट्रोल पंप पर यह सुविधा भी नहीं हैं।
------
क्या कहते हैं उपभोक्ता
शहर के पेट्रोल पंप पर पीने का पानी तक नहीं मिलता। हवा भरने की सुविधा तो दूर की बात है। जहां कहीं शौचालय है भी तो ताला लगा रहता है।
-धीरेंद्र पांडेय, भुअर निरंजनपुर
---
पेट्रोल पंपों पर मानकों का अभाव रहता है। कई पर न तो शौचालय बने हैं और न ही कोई अन्य सुविधा मिलती है। हवा भरने की मशीन केवल शो-पीस के रूप में रखी गई है।
काजी फरजान अहमद, रोडवेज
---
पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी से उपभोक्ताओं को चुप रहना पड़ता है। जिले में पेट्रोल पंपों पर अव्यवस्थाएं रहती हैं। शिकायत सुनने वाला कोई नहीं पूछने पर सीधे मुंह जवाब नहीं देते हैं।
आदित्य श्रीवास्तव, कटरा
---
जिले में अधिकांश पेट्रोल पंप बड़े लोगों का हैं। अगर कोई शिकायत करता भी है, तो उसका उन पर कोई असर नहीं होता। जिसके कारण अक्सर काम करने वाले से नोकझोंक भी होती रहती है।

दिलीप उपाध्याय, डमरुआ
----
पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल भरवाने के लिए आने वालों को पीने के पानी, शौचालय व हवा भराने की निशुल्क सुविधा दिए जाने का आदेश है। इसके लिए सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी किए गए हैं। यदि किसी पेट्रोल पंप पर सभी सुविधा फ्री में नहीं मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-सत्यवीर सिंह, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed