{"_id":"6692c0583927098e290b2836","slug":"people-started-crying-when-they-did-not-get-electricity-for-seven-hours-basti-news-c-207-1-sgkp1004-120414-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सात घंटे नहीं मिली बिजली तो बिलबिला उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सात घंटे नहीं मिली बिजली तो बिलबिला उठे लोग
Sat, 13 Jul 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
33 केवी लाइन फाल्ट बताकर देते रहे अफसर आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। तहसील क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेपटरी है। हल्की बारिश व हवा चलने पर आपूर्ति कई घंटे बाधित हो जा रही है। उपभोक्ता जब उपकेंद्र जानकारी लेने जाते हैं तो कर्मी रटा-रटाया जवाब फाल्ट आ गया है... थोड़ी देर में बिजली आ जाएगी कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
शनिवार को कस्बे में सुबह 10 से शाम 5 बजे बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब सात घंटे तक बिजली न मिलने के कारण घरों के इन्वर्टर जवाब दे गए। उमस के कारण लोग परेशान रहे। विद्युत उपकेंद्र कर्मी दिनभर आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन देते रहे। 33 केवी लाइन फाल्ट हो गई थी। उपखंड अधिकारी अनंत यादव ने बताया कि सुबह 10 बजे सिद्धार्थनगर के बांसी से आने वाली 33 केवी लाइन फाल्ट हो गई थी। जिसे दिन में 3 बजे ठीक कर लिया गया। इसके बाद करीब दो घंटे की ट्रांसमिशन से रोस्टिंग हो गई। यही कारण है कि सात घंटे तक उपभोक्ताओं को बिना बिजली के रहना पड़ा।