{"_id":"6ad539fad0164ddf310f2f85","slug":"people-have-not-forgotten-the-hooliganism-and-lawlessness-that-prevailed-under-the-sp-government-brajesh-pathak-basti-news-c-207-1-bst1001-169803-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार में गुंडागर्दी और अराजकता को नहीं भूले हैं लोग : ब्रजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में गुंडागर्दी और अराजकता को नहीं भूले हैं लोग : ब्रजेश पाठक
विज्ञापन
बस्ती। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश के लोग समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई गुंडागर्दी और अराजकता को अभी भूले नहीं हैं। चुनाव नजदीक आते ही सपा के गुंडे, माफिया और बदमाश सक्रिय होकर अराजकता फैलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है।
ब्रजेश पाठक रविवार शाम भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के तेलियाजोत स्थित पैतृक आवास पहुंचे थे। यहां उन्होंने द्विवेदी की दिवंगत मां यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर संवेदना जताई।
पत्रकारों से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा की ओर से विभिन्न जिलों में जेलों में बंद गुंडों और माफिया की सूची तैयार की जा रही है। सपा की ओर से उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है कि सरकार बनने पर जेल से बाहर निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान ''वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया'' जैसी स्थिति थी। अब ऐसा सपना पूरा नहीं होने वाला है। भाजपा सरकार ने गुंडों को जेल भेजा और माफिया के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि सपा के कई नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। आने वाले दिनों में सपा में भगदड़ जैसी स्थिति बनेगी और भाजपा प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।