{"_id":"604a0db58ebc3e591f495203","slug":"people-are-upset-with-the-liquor-store-in-pathan-tola-basti-news-gkp387896013","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठान टोला में शराब की दुकान से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठान टोला में शराब की दुकान से लोग परेशान
विज्ञापन

बस्ती। शहर के पठान टोला में देसी शराब की लाइसेंसी दुकान से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि बीच मोहल्ले में इस दुकान के खुलने से महिलाओं को दिक्कत हो रही है। लोगों ने मुख्यमंत्री सहित स्थानीय प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ले के मुकेश चंद्र, पूनम, संजू, शांति चौधरी सहित अन्य लोगाें ने पत्र में लिखा है कि इस दुकान के चलते मोहल्ले में आवागमन मुश्किल है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है। कोई रिश्तेदार इनके घर नहीं आ रहा है। नागरिकों का कहना है कि धार्मिक स्थल से दूरी का मानक होने के बावजूद दुकान बना दी गई है, जिससे लोगों के धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं।
सदर क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक गिरजेश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। प्रयास किया जा रहा है कि दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करा दिया जाए। शीघ्र ही इसे कर भी दिया जाएगा।