{"_id":"665a2d235551bebb6b07b094","slug":"people-are-giving-up-morning-jogging-and-yoga-their-health-is-deteriorating-basti-news-c-207-1-sgkp1006-118105-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सुबह का टहलना व योग छोड़ रहे लोग... बिगड़ रही सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सुबह का टहलना व योग छोड़ रहे लोग... बिगड़ रही सेहत
Sat, 01 Jun 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 01 Jun 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
सेहत पर गर्मी का प्रभाव, चक्कर आना घबराहट के केस बढ़े
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भीषण गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया है। इसके चलते लोग सुबह का टहलना व व्यायाम छोड़ रहे हैं। इससे शुगर और ब्लड प्रेशर का लेबल भी तेजी से घट-बढ़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि जिन लोगों को शुगर व ब्लड प्रेशर पहले से है, यदि वह योग व व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम दवाएं लगातार लेते रहें, ताकि सेहत प्रभावित न हो।
जिला अस्तपाल व मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में चक्कर आने, घबराहट आदि के मामले बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ अंकित चतुर्वेदी बताते हैं कि मौसम का असर मरीजों पर सबसे पहले पड़ता है। गर्मी अधिक पड़ने पर लोग व्यायाम छोड़ दे रहे हैं और खानपान का परहेज नहीं कर रहे। इससे शुगर लेबल तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। ब्लड प्रेशर भी ऊपर-नीचे हो रहा है। जो मरीज नियमित दवा नहीं खा रहे हैं, वे ही अधिक परेशान हैं। ऐसे लोगों को सलाह दी जा रही है कि दवा खाना न छोड़ें।
एमडी मेडिसिन डॉ. रजत पांडेय ने बताया कि मौसम हर दिन बदल रहा है। दिन में तेज गर्मी से बचने के लिए लोग वातानुकूलित में जाते हैं और कुछ देर बाद चिलचिलाती धूप में निकलते हैं। ऐसे में शरीर का तापमान लगातार ऊपर-नीचे होता है। इसका असर शुगर व ब्लड प्रेशर के स्तर पर पड़ता है। डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी या मौसम में उतार-चढ़ाव को देखते हुए सेहत का पूरा ख्याल रखें। बच्चों व बुजर्गों पर मौसम का सर्वाधिक प्रभाव होता है। तेज धूप में कतई न निकलें।