Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pensioners demanded the restoration of the offline system.

Basti News: पेंशनरों ने की ऑफलाइन व्यवस्था बहाल करने की मांग

Wed, 04 Nov 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Pensioners demanded the restoration of the offline system.
बस्ती। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था बस्ती की मासिक बैठक मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय में हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष जलालुद्दीन कुरैशी व संचालन मंत्री बद्री प्रसाद चौधरी ने किया। वक्ताओं ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति और जीवित प्रमाणपत्र की ऑनलाइन व्यवस्था से संबंधित शासनादेश निरस्त कर पूर्व की ऑफलाइन व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के साथ संस्था में पेंशनरों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। संस्था की आय बढ़ाने और खर्चों में कमी लाने पर भी चर्चा की गई। अध्यक्ष ने 22 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में प्रतिभाग करने वाले सदस्यों के नाम शीघ्र उपलब्ध कराने की अपील की। मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल चंद्र वर्मा, मंडल प्रतिनिधि रमेश चंद्र श्रीवास्तव और संरक्षक ध्रुव चंद्र मिश्र ने भी विचार रखे। संतराम, राम मूर्ति चौधरी, राम सागर चौधरी, राधेश्याम लाल श्रीवास्तव, अब्दुल करीम, सत्यनारायण चौधरी, दुर्बली प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed