{"_id":"613c95e08ebc3e264c117d51","slug":"pedestrian-dies-after-being-hit-by-vehicle-basti-news-gkp40871142","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से राहगीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से राहगीर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट में आने से राहगीर की मौत
महराजगंज फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
महराजगंज (बस्ती)। महराजगंज कस्बे के फ्लाईओवर पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राहगीर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के तेलियाडीह गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे। शुक्रवार रात 10 बजे महराजगंज कस्बे में जाने के लिए फ्लाईओवर से बस्ती से अयोध्या वाली लेन को पैदल पार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में 47 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने एंबुलेंस से राजेंद्र को सीएचसी कप्तानगंज ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले आए। पुलिस ने सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेंद्र के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियों और एक बेटा है। पिता की मौत से सभी बेहाल हैं। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही हैं।