फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Peace committee meeting held at Kalwari police station regarding Bakrid

Basti News: बकरीद को लेकर कलवारी थाने पर हुई पीस कमेटी की बैठक

Sun, 24 May 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Peace committee meeting held at Kalwari police station regarding Bakrid
कलवारी। बकरीद को लेकर कलवारी थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों के अलावा गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह ने कहा कि बकरीद में होने वाले प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी भी दशा में संभव नहीं है यदि ऐसा हुआ तो फिर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुर्बानी निर्धारित स्थान पर ही हो, वहां पर्दे की पर्याप्त व्यवस्था हो जिससे बाहर से नजर ना आने पाए। कुर्बानी में जानवरों से निकलने वाले अवशेष सही तरीके से गड्ढे खोदकर ही रखे जाए जिससे किसी को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। बैठक में सफातुल्लाह खां, वारिस अली, रिजवान, बरकत अली, निजामुद्दीन, युसूफ, अजहर नसीम, फरीद अहमद, निसार अहमद, सलाउद्दीन, शफीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed