फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PCS exam today: 6624 candidates will write their destiny

पीसीएस परीक्षा आज : 6624 अभ्यर्थी लिखेंगे अपनी तकदीर

Sun, 22 Dec 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 22 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
PCS exam today: 6624 candidates will write their destiny
एआई तकनीकी से लैस कैमरों की नजर में होगी परीक्षाए एसटीएफ की रहेगी नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश लोक सेवा चयन आयोग के अधीन प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस-प्री) में आज जिले 17 केंद्रों पर 6624 अभ्यर्थी खुद अपनी तकदीर लिखेंगे। किसी भी विसंगति से निपटने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। साथ ही एआई टेक्नोलाजी से लैस सीसीटीवी कैमरों से हर अभ्यर्थी की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। सभी परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर व एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई। नकल कराते हुए पकड़े जा चुके लोगों पर पुलिस पहले से नजर गड़ाए हुए है। एसटीएफ भी इस पर पैनी नजर बनाए हुए है।
अभ्यर्थियों का केंद्र पर बॉयोमीट्रिक आईरे स्कैनिंग करने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। इसीलिए परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति लेकर आना अनिवार्य होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बैग एवं मोबाइल के रख-रखाव की व्यवस्था गेट के बाहर कराई जाएगी। परीक्षा के एक दिन पूर्व ही सीट प्लान व्यवस्थित कर लेने का निर्देश दिया गया हैं। सकुशल परीक्षा निपटाने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, सह व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक और कक्ष निरीक्षकों के तैनाती प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन

-------------
प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट तैनात
- प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। आंतरित, वाह्य कक्ष निरीक्षक के रूप में राजकीय, सहायता प्राप्त शिक्षक, शिक्षिकाओं की ही ड्यूटी परीक्षा में लगाई गई है। सभी का फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाया गया है।प्रत्येक कक्ष में 24 से 48 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ण्ण्
इन केंद्रों में होगी परीक्षा

राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, महिला महाविद्यालय, एपीएन पीजी कालेज, शिवहर्ष किसान डिग्री कालेज, शिवहर्ष इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, खैर इंटर काॅलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज, जीआरएस इंटर काॅलेज, देशराज इंटर काॅलेज वाॅल्टरगंज, हंसराज इंटर काॅलेज गनेशपुर, जनता इंटर काॅलेज नगर बाजार, किसान इंटर काॅलेज मरहा कटया, इंदिरा गांधी इंटर काॅलेज कप्तानगंज, औद्योगिक इंटर काॅलेज बिरहा, गन्ना इंटर काॅलेज मुंडेरवा विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।



--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed