फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Payment will be made through QR code at the ticket window of railway station

Basti News: रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर क्यूआर कोड से होगा भुगतान

Sat, 03 Aug 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 03 Aug 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Payment will be made through QR code at the ticket window of railway station
108 रेलवे स्टेशनों पर जल्द यात्रियों को मिलेगा सुविधा का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर टिकट का भुगतान अब यात्री क्यूआर कोड को स्कैन कर करेंगे। इसके लिए रेल विभाग क्यूआर कोड डिवाइस लगाने की शुरुआत लखनऊ जंक्शन के गोमती नगर,डालीनगर और ऐशबाग स्टेशन से कर चुका है। यह सुविधा लखनऊ मंडल सहित पूर्वोत्तर रेलवे के 108 रेलवे स्टेशनों पर शुरू करने की तैयारी चल रही है।
रेलवे में यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा सिर्फ ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए थी। जबकि काउंटर पर यह सुविधा नहीं थी। इससे जनरल टिकट खरीदने वाले यात्रियों को फुटकर पैसे देने में दिक्कत आती थी। कभी-कभार बुकिंग क्लर्क के पास फुटकर पैसा नहीं होने से वह भी परेशान रहते थे। यही हाल आरक्षण काउंटर पर भी होता था। फुटकर पैसे वापस करने के चक्कर में समय अधिक लग रह था।
विज्ञापन

इन समस्याओं को देखते हुए यात्रियों के लिए विभाग क्यूआर कोड डिवाइस लगा रहा है। डिजिटल भुगतान यूपीआई के लिए 268 क्यूआर डिवाइसों को क्रय किया गया है। इसमें 208 यूटीएस काउंटर एवं 60 आरक्षण केंद्र काउंटर पर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
कोट
रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए यूपीआई के जरिये डिजिटल भुगतान के लिए रेल टिकट खिड़कियों पर क्यूआर कोड डिवाइस लगाया जा रहा है। इसकी शुरुआत लखनऊ मंडल के स्टेशनों से की गई है। बहुत जल्द यह सुविधा पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, बस्ती सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने लगेगी।
.महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed