फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Payjal Priyojna Adhuri

डेढ़ साल में होना था तैयार, तीन साल बाद भी अधूरी है पेयजल परियोजना

Tue, 26 Jul 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Payjal Priyojna Adhuri
तीन साल बाद भी पेयजल परियोजना अधूरी
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। जल जीवन मिशन योजना के तहत गौर ब्लॉक के महुआडाबर गांव में निर्माणाधीन पेयजल परियोजना तीन साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई। ठेकेदार ने 2021 में ही काम बंद कर दिया। तीन ग्राम पंचायतों को पेयजल आपूर्ति की उम्मीद अधर में लटकी हुई है। जबकि इसे डेढ़ साल में ही पूरा किए जाने का लक्ष्य था।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुआ डाबर, रामापुर व सरनागी को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में जल जीवन मिशन योजना के तहत ओवरहेड टैंक व पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया। परियोजना के तहत महुआ डाबर गांव में दो नलकूपों की बोरिंग पूरी की जा चुकी है। पानी की टंकी का भी निर्माण पूरा हो गया है। लेकिन, पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा नहीं किया गया है। जबकि पानी बूथ निर्माण और बिजली कनेक्शन व अन्य छोटे-छोटे का कार्य अभी तक शुरू नहीं किए गए। ऐसे में पूरी परियोजना अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन

-------
संतकबीरनगर जल निगम है जिम्मेदार
परियोजना के तहत निर्माण पहले जल निगम बस्ती ने शुरू किया। सितंबर 2020 में इसे जल निगम संतकबीरनगर को हस्तांतरित कर दिया गया। संतकबीरनगर के जल निगम सहायक अभियंता योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि ठेकेदार को कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही परियोजना के तहत निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed