फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pay special attention to cleanliness at food-related places: DM

भोजन संबंधी स्थानों पर रखें स्वच्छता का विशेष ध्यान : डीएम

Tue, 25 Aug 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Pay special attention to cleanliness at food-related places: DM
बस्ती। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, रुधौली का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ भोजन कर इसकी गुणवत्ता परखी। इस दौरान भोजन से संबंधित सभी स्थानों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। गुणवत्ता ठीक मिलने पर संतोष व्यक्त किया। विद्यार्थियों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण करके भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने छात्रावास, कक्ष-कक्षों का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर नियमित रूप से ध्यान देने, शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रुधौली अहमद फरीद खान, प्रधानाचार्या अमिता सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed