{"_id":"660b0a31947fc64e0c0e22c4","slug":"passengers-will-get-the-facility-of-additional-trains-in-summer-basti-news-c-207-1-sgkp1006-114070-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गर्मी में यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गर्मी में यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा
Tue, 02 Apr 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड पांच अप्रैल से शुरू होगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गर्मी के मौसम में ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय की ओर से यात्रियों को सहूलियत देने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन कराने का निर्णय लिया गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से पांच अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन होगा। जबकि छह अप्रैल को गोरखपुर से पुणे तक साप्ताहिक ट्रेनों चलेगी। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव बस्ती रेलवे स्टेशन पर किया गया है।
पांच अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन से ट्रेन गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी। जबकि छह अप्रैल से गोरखपुर रेलवे स्टेशन से बस्ती, गोंडा, लखनऊ के रास्ते लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाएगी। इस साप्ताहिक ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी तृतीय श्रेणी के छह, एसी द्वितीय श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के आठ, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, एसएलआरडी का एक कोच सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
इसी तरह गोरखपुर से पुणे तक साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन छह अप्रैल से 29 जून तक किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 23: 25 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर रात्रि 12:28 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन मनकापुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल के रास्ते पुणे जाएगी। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए शयनयान श्रेणी के 16, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 2 व एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
...
कोट
गर्मी के मौसम में एक्सप्रेस ट्रेन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से पुणे एवं गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन करने के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
-पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर