फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Passengers waiting for buses

Basti News: बसों का इंतजार करते रहे यात्री... आई तो बैठने की नहीं मिली जगह

Sun, 12 Nov 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 12 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Passengers waiting for buses
रोडवेज यार्ड में दिखीं इक्का-दुक्का बसें
विज्ञापन

कोई दो तो कोई तीन घंटे से बस का इंतजार करते दिखा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्री बसों का इंतजार करते रहे। यार्ड में लोकल रूट की दो बसें दिखीं। परिवार व सामान सहित आंबेडकरनगर जाने के लिए बस स्टेशन परिसर में खड़े भोला यादव ने बताया कि करीब दो घंटे हो गए, लेकिन कोई बस नहीं आई। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली से ट्रेन से आए हैं।
उन्होंने बताया कि आंबेडकरनगर के गांव आलापुर जाना है। निजी टैक्सी वाले तीन हजार रुपये मांग रहे हैं। बस मिल जाए तो हजार रुपये में परिवार सहित घर पहुंच जाएंगे। यही हाल परिसर में खड़े अन्य यात्रियों का रहा। इतने में 11:50 बजे लखनऊ से चलकर गोरखपुर डिपो की एक बस पहुंची तो बड़ी संख्या में यात्री बस की ओर दौड़ पड़े, लेकिन पहले से खचाखच सवारियों से भरी बस में मुश्किल से पांच यात्री ही घुस पाए। अन्य को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

...
महानगर से सवारी लेकर पहुंची टैक्सियों की रही चांदी
त्योहार पर कानपुर, लखनऊ और दिल्ली से बड़ी संख्या में टैक्सियां सवारी को लेकर बस्ती व गोरखपुर पहुंच रही हैं। वापसी में यह टैक्सियां लखनऊ की ओर जाने वाली सवारियां भरती दिखीं। मूड़घाट और बड़ेवन चौराहे पर बड़ी संख्या में लखनऊ और कानपुर की टैक्सियां सवारी भर रहीं थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed