{"_id":"67cde2183dc56a70cd076434","slug":"passengers-troubled-due-to-route-diversion-the-rush-increased-due-to-cancellation-of-trains-basti-news-c-207-1-kld1003-133180-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रूट डायवर्जन से यात्री परेशान... ट्रेनें निरस्त होने से बढ़ी भागदौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रूट डायवर्जन से यात्री परेशान... ट्रेनें निरस्त होने से बढ़ी भागदौड़
Mon, 10 Mar 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा-बस्ती के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लगाने की वजह से कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। इससे यात्री हलकान हो रहे हैं।
रविवार को रेलवे स्टेशन के बेंच पर लेटे सुरेश कुमार को शनिवार की रात को होली स्पेशल ट्रेन से दिल्ली जाना था। स्टेशन पर पहुंचे तो पता चला ट्रेन 10 घंटे विलंब है। होटल में जाकर सो गए, सुबह फिर स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन 16 घंटे लेट है।
गोरखपुर-मुुंबई गोरखपुर स्पेशल ट्रेन से एक महिला बस्ती आ रही थी। उनका भाई पूछताछ काउंटर पर ट्रेन की जानकारी लेने गया तो पता चला कि ट्रेन का रूट डायवर्ट होने के कारण गोंडा जंक्शन से गोरखपुर चली जाएगी।
विज्ञापन
वह गोंडा में या गोरखपुर उतर जाए। यह सुन यात्री महिला का भाई अवाक रह गया। रविवार की सुबह करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन पर चहल-पहल कम थी। ट्रेनों के इंतजार में कुछ यात्री बैठे नजर आए तो कुछ बेंच पर लेटे।
कुछ यात्री पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की जानकारी लेते नजर आए। पूछने पर पता चला कि दोपहर दो बजे से पहले कोई ट्रेन नहीं आएगी।
ट्रेनों के रूट डायवर्जन और 6 से 18 घंटे विलंब से कई ट्रेनें चलने के कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।