{"_id":"6b0745946021025e8e05e3af","slug":"passengers-troubled-by-seat-shortages-and-train-delays-basti-news-c-207-1-bst1013-172718-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेनों में सीटों के संकट और लेटलतीफी से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेनों में सीटों के संकट और लेटलतीफी से यात्री परेशान
विज्ञापन
बस्ती। सहालग के सीजन में ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बस्ती के रास्ते दिल्ली और मुंबई जाने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटों का भारी संकट है। कई ट्रेनों में 20 दिसंबर तक ‘’नो रूम’’ की स्थिति है, जबकि अन्य में लंबी वेटिंग चल रही है। यात्रियों के पास तत्काल टिकट ही एकमात्र विकल्प बचा है।
मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस में 20 दिसंबर तक नो रूम है।थर्ड एसी में 61, सेकंड एसी में 24 और फर्स्ट एसी में सात वेटिंग है। एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर में 87 और थर्ड एसी में 55 वेटिंग दर्ज की गई। अवध एक्सप्रेस में स्लीपर की 73, थर्ड एसी इकॉनमी की 20 और थर्ड एसी की 38 वेटिंग है।
दिल्ली जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस में भी 20 दिसंबर तक स्लीपर और थर्ड एसी में नो रूम है। इसमें थर्ड एसी इकॉनमी में नौ और सेकंड एसी में छह वेटिंग है। सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 38 और थर्ड एसी में आठ वेटिंग चल रही है। गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर में 46 और वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर में 41 वेटिंग है।
विज्ञापन
जम्मू तवी जाने वाली ट्रेनों की स्थिति : 21 दिसंबर को जम्मू तवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर में 16 वेटिंग है। इसके थर्ड एसी में आठ, सेकंड एसी में दो और फर्स्ट एसी में एक वेटिंग है। शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर में 20 वेटिंग दर्ज की गई है। इस ट्रेन के थर्ड एसी इकॉनमी में तीन और थर्ड एसी में छह वेटिंग है।
ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशानी : सहालग में सीटों की किल्लत के साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी भी यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बनी है। बस्ती रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें बुधवार को निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से चलीं।
सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि सहालग के कारण यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। यात्रियों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।