फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Passengers are in distress due to train cancellations, completing their journeys via buses and private vehicles.

Basti News: ट्रेनें निरस्त होने से यात्री बेहाल, बसों और निजी वाहनों से पूरी कर रहे यात्रा

Thu, 09 Jul 2026 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Passengers are in distress due to train cancellations, completing their journeys via buses and private vehicles.
ट्रेनों के निरस्त होने से अन्य ट्रेनों में बैठने के लिए यात्रियों की टूट पड़ रही है भीड़।संवाद
बस्ती। गोंडा से कचहरी रेलवे स्टेशन तक चल रहे तीसरी रेलवे लाइन के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से इंटरसिटी, अमृतसर पूर्णिया कोर्ट, गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस सहित पैसेंजर ट्रेनें निरस्त चल रही हैं, जबकि कई ट्रेनों को दूसरे मार्ग से परिवर्तित कर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिसके चलते बस्ती रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज के साथ प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ट्रेनों के निरस्त होने व परिवर्तित मार्ग से चलाए जाने की जानकारी न होने से तमाम यात्री ट्रेन के समय के अनुसार स्टेशन पर पहुंच जा रहे हैं और वहां पहुंचने के बाद पता चलता कि जिस ट्रेन से सफर करना है।
विज्ञापन

वह ट्रेन निरस्त है या दूसरे मार्ग से जाएगी। यह सुनते ही यात्री घबरा जाते हैं और निराश होकर स्टेशन परिसर से बाहर निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्राइवेट वाहनों के साथ रोडवेज का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि तीसरी लाइन के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया। कार्य खत्म होते ही सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय से चलने लगेंगी।
दूसरे रास्ते से चलाई गई ये ट्रेनें : बुधवार को बस्ती के रास्ते जाने वाली ट्रेन संख्या 15109 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस अपने परिवर्तित मार्ग छपरा, सिवान, भटनी, औड़िहार, वाराणसी जंक्शन के रास्ते चलाई गई। जिसके चलते यह ट्रेन देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मसकनवा, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी, बादशाह नगर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर ठहराव निरस्त रहा।

जबकि बृहस्पतिवार को जाने वाली ट्रेन संख्या 14673 जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग भटनी, मऊ, वाराणसी, अयोध्या कैंट, बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। जिसके चलते यह ट्रेन गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा के बीच निरस्त रहेगी। जबकि ट्रेन संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को भटनी, मऊ, वाराणसी सिटी, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
इसके चलते यह ट्रेन देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी, बादशाह नगर, ऐशबाग और उन्नाव स्टेशनों पर ठहराव निरस्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed