{"_id":"67953383894761339d042347","slug":"passenger-gives-birth-to-child-on-platform-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131071-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: यात्री ने प्लेटफार्म पर दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: यात्री ने प्लेटफार्म पर दिया बच्चे को जन्म
Sun, 26 Jan 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
बभनान। अमृतसर से चलकर जयनगर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री को बभनान रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों व यात्रियों ने बभनान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर महिला को सुरक्षित उतारा। महिला ने प्लेटफार्म पर ही शिशु को जन्म दिया।
जानकारी के अनुसार, बिहार राज्य के गोपालगंज जनपद के थावे थाना क्षेत्र अंतर्गत विदेशी पुरवा गांव निवासी साजन कुमार अपनी पत्नी सुमन के साथ अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे।
ट्रेन में सुमन को प्रसव पीड़ा होने लगी। शनिवार को ट्रेन बभनान रेलवे स्टेशन पर रुकी तो पति ने पत्नी की हालत देखते हुए उसे बभनान रेलवे स्टेशन पर उतार लिया। मामले की जानकारी होने पर मौके पर आरपीएफ सहित जीआरपी के जवान भी पहुंच गए।
विज्ञापन
अभी वे प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को अस्पताल पहुंचने के लिए एंबुलेंस बुलाए ही थे कि एंबुलेंस में बैठने के पहले ही महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। संवादද