फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panic due to frequent thefts, police became helpless

Basti News: ताबड़तोड़ चोरियों से दहशत, बेबस हुई पुलिस

Sun, 09 Mar 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 09 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Panic due to frequent thefts, police became helpless
कस्बे से लेकर गांव तक लोग कर रहे रतजगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। बेखौफ चोरों के आगे कप्तानगंज पुलिस बेबस है। चोर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम है। ताबड़तोड़ हुई चोरियों से कस्बे से लेकर गांव तक के लोग रातभर अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं।
दर्जनों चोरी की घटना होने के बाद भी पुलिस सुस्त पड़ी है। तीन महीने के अंदर चोरों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया हैं। एक अक्तूबर को कप्तानगंज कस्बे के अम्बे बैटरी सर्विस से कार सवार चोर ढाई लाख की बैटरी उठा ले गये।
विज्ञापन

दो नवंबर की रात रखिया चौराहे से प्रधान सुग्रीम यादव का सोलर बैटरी उठा ले गए। 26 नवंबर को कप्तानगंज चौराहे से राजेश कुमार के किराने की दुकान से नौ बोरी नमक, पांच दिसम्बर की रात कप्तानगंज क्षेत्र के बनहरा गांव के शिवकुमार चौधरी के घर से 25 हजार नगद और सात लाख का जेवर उड़ाए और गांव के दुर्गा प्रसाद और पुजारी के घर से कीमती सामान उठा ले गये। इसी रात खोभा गांव के राजकुमार के घर से 70 हजार नगदी उड़ाए। 23 दिसम्बर को कल्यानपुर गांव के मुकेश कुमार के घर से लाखों की चोरी कर लिए। 14 जनवरी को बैरीखाला स्कूल का लोहे का गेट उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 जनवरी की रात नकटीदेई (रानी बाग) के रज्जाक घर से नकदी समेत लाखों के जेवर उठा ले गए। एक फरवरी की शाम को ओझागंज गांव के रामफल शर्मा की फर्नीचर की दुकान से तीन हजार नकदी और मोबाइल और बैटरी चोरी हुई। क्षेत्र के भाजपा नेता सन्तोष सिंह,सुरेंद्र शर्मा,राजेन्द्र उपाध्याय, ने बताया कि पुलिस की सक्रियता न होने के कारण चोरी की घटनाएं हो रही हैं। सूत्रों की मानें तो चोरी की घटनाओं में बाहरी गैंग के साथ लोकल गैंग के लोग शामिल है। तीन महीने में हुई चोरियों का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि घटनाओं का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed