फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panic due to death of three cows in two villages

Basti News: दो गांवों में तीन गोवंश की मौत से दहशत

Sat, 30 Aug 2025 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Panic due to death of three cows in two villages
हर्रैया। क्षेत्र के कई गांवों में पशुओं में खतरनाक लंपी महामारी के रूप में फैल चुका है। दो दिन में कस्बे के कोहले व हरिवंशपुर में तीन गोवंश की मौत से पशुपालकों में दहशत है। पशुपालकों की सूचना पर पशुपालन विभाग अब टीकाकरण तो कर रहा है मगर वैक्सीन की कमी से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अहिरौलिया नयन हरिवंशपुर, कोहले, पिपराकजी, पिकौरा, शंभूपुर आदि गांवों में कई पशु लंपी बीमारी की चपेट में हैं। बृहस्पतिवार को हरिवंशर गांव निवासी फौजदार वर्मा की बछिया इसी रोग के चलते मर गई। पशुपालक ने बताया कि बछिया एक सप्ताह से बीमारी की चपेट में थी। पशु अस्पताल के कर्मियों से दवा कराने के बाद भी ठीक नहीं हुई।
विज्ञापन

कोहले गांव निवासी मुन्ना सिंह की गाय की भी मौत इसी रोग के चलते दो दिन पहले हो गई। इसी गांव के रहने कृष्ण कुमार सिंह, घनश्याम सिंह की गाय की भी हालत गंभीर है। हरिवंशपुर में करीब आधा दर्जन गाय अभी भी संक्रमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिरौलिया नयन में रोहित दुबे की बछिया की भी मौत रोग से हो गई।लम्पी नामक बीमारी से पशुओं की हो रही मौत से पशुपालकों में दहशत है। स्थानीय अस्पताल में केवल दो सौ डोज वैक्सीन मिली है जो पशुओं की संख्या के हिसाब से बहुत ही कम है। पशुपालकों में अब हो रहे टीकाकरण को लेकर विभाग के प्रति रोष है लोगो का कहना है अगर विभाग ने पहले टीकाकरण कराया होता तो यह बीमारी नहीं फैलती।
पशुओं में बढ़ रहा लंपी रोग, सावधानी ही बचाव : बहादुरपुर। मवेशियों में लंपी रोग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। क्षेत्र के मवेशियों खास कर गायों में रोग का प्रसार रोकने के लिए 270 डोज वैक्सीन लगा दी गई है। सावधानी बरत कर पशुओं को लंपी से बचाया जा सकता है।

पशु चिकित्सक डाॅ. राजेश वर्मा ने बताया कि मवेशियों को मच्छर व मक्खियों के काटने से लंपी रोग फैलता है। गायों को मच्छरों व मक्खियों से काटने से बचाने के लिए नीम के पत्तों को धुईंहर करना चाहिए। संभव हो तो मवेशी के शरीर पर नीम तेल भी लगाना चाहिए। भैंस की चमड़ी मोटी होने से मच्छरों व मक्खियों के काटने का असर कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed