{"_id":"614cc4388ebc3efad92e34d4","slug":"panchyat-of-bku-basti-news-gkp4103426199","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू लोक शक्ति गुट ने लगाई पंचायत, मुकदमो पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू लोक शक्ति गुट ने लगाई पंचायत, मुकदमो पर नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू लोक शक्ति गुट ने लगाई पंचायत, मुकदमों पर जताई नाराजगी
डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। भाकियू लोक शक्ति गुट ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में किसान पंचायत का आयोजन किया। किसानों ने तहसील न्यायालयों में वर्षों से लंबित पैमाइश और बंटवारे के मामलों पर नाराजगी जताते हुए उसे अविलंब निस्तारित कराने की गुहार लगाई। किसानों ने सरयू नहर पर भितेहरा से थुम्हवा पांडेय तक अनजुड़ी बसावट योजना के तहत बनने वाली सड़क पर अधूरे छोडे़ गए कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। कहा कि सड़क पर गिट्टी बिछाकर छोड़ने से बारिश के मौसम में राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए कई बार अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों ने छुट्टा पशुओं को पकड़वा कर गोशाला में पहुंचवाने की अपील की। पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष संत कुमार भारती व संचालन सफात अली ने किया। पंचायत के पश्चात किसानों ने डीएम को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन तहसीलदार केएन तिवारी को दिया। इस मौके पर अयोध्या नाथ तिवारी, राजबली, मंगल प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, राम हित, राम नयन, केशराम, विक्रमजीत, शिव सहाय, शिव प्रसाद मौर्या, सुनीता, बंशराज, मोल्हू चौधरी आदि मौजूद थे।