{"_id":"67b22a95ff755716a5013638","slug":"panchayat-held-in-villages-to-discuss-pda-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132118-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पीडीए पर चर्चा के लिए गांवों में लगाई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पीडीए पर चर्चा के लिए गांवों में लगाई पंचायत
Sun, 16 Feb 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
पीडीए पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव
भाजपा सरकार की नाकामियों, डॉ. आंबेडकर का सम्मान बचाने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। समाजवादी पार्टी की तरफ से पीडीए चर्चा कार्यक्रम के तहत रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत दरौली गांव में राम बहाल चौधरी के नेतृत्व में पंचायत कर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी लोगों ने पीडीए जन पंचायत में उपस्थित रहकर भाजपा सरकार की गलत नीतियों एवं नाकामियों पर चर्चा की तथा संविधान की रक्षा व डॉ. आंबेडकर के सम्मान को बचाने के लिए संकल्प लिया।
इसी क्रम में रुधौली विधानसभा क्षेत्र के भादी खुर्द में लक्ष्मण चौरसिया के नेतृत्व में पीडीए पंचायत कर चर्चा की गई। कार्यक्रम में रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी उपस्थित रहे। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के सेमरा में मंशा राम कनौजिया के नेतृत्व में पीडीए पंचायत कर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रन बहादुर यादव, जिला सचिव संजय गौतम, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव, रामभेज मौर्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश गौतम, तूफानी यादव, चंद्रभूषण यादव आदि मौजूद रहे।