{"_id":"6071e8118ebc3ec89a5c6df6","slug":"pallet-house-by-fire-five-acres-of-crop-ashes-basti-news-gkp391565781","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से फूस का घर, पांच एकड़ फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से फूस का घर, पांच एकड़ फसल राख
विज्ञापन
छावनी थाना क्षेत्र के हियारूपुर में अज्ञात कारणो से झोपड़ी में लगी आग।
- फोटो : BASTI
आग से फूस का घर, पांच एकड़ फसल राख
बस्ती। जिले में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। विक्रमजोत में रिहायशी झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई। मुंडेेरवा क्षेत्र में पांच एकड़ गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार, छावनी थाना क्षेत्र के हियारूपुर के लाला पुरवा में सुरेश का परिवार गांव किनारे फूस के घर में रहकर गुजर-बसर करता था। शनिवार को अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। अचानक उठती आग की लपटों को देखकर शोर मचाते हुए परिजन घर से भागे। फिर आग बुझाने में जुट गए। शोर सुनकर जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, तब तक घर में रखा अनाज, बिस्तर, कपड़े, चारपाई सहित की गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल ने मुआयना कर क्षति का आकलन किया। मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, गूदी गांव के उत्तरी सीवान में शनिवार को डेढ़ बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच एकड़ गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में रामशरन अग्रहरि, धीरेंद्र अग्रहरि के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। आग पर समय से काबू पा लिया गया, जिससे और लोगों की फसल नुकसान होने से बच गई।