फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pachua Wind Increase Cold

पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण निश्तेज रही धूप 18-30-08

Sat, 15 Jan 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pachua Wind Increase Cold
पछुआ हवा बहने से ठिठुरन में इजाफा
विज्ञापन

बस्ती। पछुआ हवाओं के कारण एक बार फिर जिले के लोग कड़ाके की सर्दी क ी चपेट में हैं। धूप होने के बावजूद ठिठुरन में इजाफा हो गया। तापमान न्यूनतम आठ और अधिकतम 19.5 रिकार्ड किया गया। मौसम के जानकारों का कहना है कि आगामी बुधवार से न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी हो सकती है।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 97 प्रतिशत और न्यूनतम 78 प्रतिशत रही। इस बीच हवा की गति करीब चार किमी प्रतिघंटे दर्ज की गई। पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादलों के साथ कोहरा छाए रहने एवं हवा की सामान्य गति से पश्चिमी हवा चलने के आसार हैं। शुक्रवार को वैसे तो तेज धूप निकली थी लेकिन पछुवा हवा के कारण दोपहर के समय भी ठंड कायम रही। खासकर कमरे व छायादार जगह पर तगड़े ठंड का अहसास होता रहा। इस कारण दिन में भी ज्यादातर लोग टोपी-मफलर बांधे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed