{"_id":"6ae3e5da4582c4e37e00ce07","slug":"order-issued-to-register-an-fir-against-21-people-in-connection-with-a-physical-altercation-basti-news-c-207-1-bst1006-170610-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मारपीट में 21 लोगों पर प्राथमिकी का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मारपीट में 21 लोगों पर प्राथमिकी का आदेश
विज्ञापन
बस्ती। घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और सामान लूटने के आरोप में न्यायालय ने लालगंज पुलिस को 11 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पुलिस से 15 दिन के अंदर आख्या भी तलब की है।
लालगंज थाना क्षेत्र के हटवा की मालती देवी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 30 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे आरोपी उनके घर आए। घर के सामने बने बाथरूम को तोड़ने के बाद मकान के शटर और गली के दरवाजे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनकी पिटाई की और घसीटकर घर से बाहर निकाल दिया। उनके बच्चों की भी पिटाई कर घर का सामान बाहर फेंक दिया।
घटना से उन्हें 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। आरोप है कि इसके बाद मकान में ताला लगाकर कब्जा कर लिया गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन बाद में उन्हें थाने बुलाकर पुलिस चली गई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। प्रार्थना पत्र में पूजा वर्मा, नीलम सोनी, प्रियंका वर्मा, सुनीता वर्मा, राम उजागर, सूरज वर्मा, अमित वर्मा, रवि वर्मा, राजेश वर्मा और राज यादव आदि को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
न्यायालय जेएम/एफटीसी, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के न्यायाधीश पीयूष कुमार ने लालगंज पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।