फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Opposition is working at the behest of foreign powers: Keshav Maurya

विदेशी ताकतों के इशारे में पर कार्य कर रहा विपक्ष: केशव मौर्य

Sat, 13 Sep 2025 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Opposition is working at the behest of foreign powers: Keshav Maurya
हर्रैया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बतौर मुख्य अतिथि कजरी महोत्सव में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस और सपा को निशाने पर रखा। कहा कि देश की विपक्षी पार्टियां विदेशी ताकतों के इशारे पर सरकार के खिलाफ लगातार साजिश रच रही हैं। लेकिन, प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार उन्हें कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को सहेजते हुए कहा कि पिछले लोक सभा चुनाव में लोग विपक्ष के बहकावे में आ गए थे। इससे भाजपा की सीटें कम हो गई थीं। इस बार विपक्ष के षड्यंत्रों से कार्यकर्ताओं को सावधान रहना होगा। जनता को भी उनकी साजिशों से अवगत कराया जाए। कहा कि सपा मुखिया अखिलेश की सैफई एंड कंपनी ने कभी गरीबों व पिछड़ों के हित के लिए कार्य नहीं किया। साइकिल चिह्न पर दबने वाला बटन गरीब का गला भी दबा देता है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी खुद यह कहते रहे कि विकास योजनाओं का केवल 15 प्रतिशत लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। मोदी सरकार में योजनाओं का पूरा धन सीधे लाभार्थियों के खाते में जा रहा है। माेदी सरकार भ्रष्टाचार पर भी लगाम कसने में कामयाब हुई है। उसी का परिणाम है कि आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनने जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी सीएम, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। विधायक अजय सिंह ने डिप्टी सीएम काे अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया। विधायक की पत्नी डाॅ. सुनीता सिंह व पुत्र यशोवर्धन सिंह ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन

स्वागत करने वालों में ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, श्रीश पांडेय, अर्जुन सिंह, परशुराम सिंह मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed