{"_id":"659ed7fa68f577b6b006cf9a","slug":"opportunity-to-exchange-rs-2000-notes-contact-post-office-basti-news-c-207-1-sgkp1004-9738-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 2000 के नोट बदलने का मौका, डाकघर से करिए संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 2000 के नोट बदलने का मौका, डाकघर से करिए संपर्क
Wed, 10 Jan 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। मैं दिल्ली में सॉफ्वेयर कंपनी में नौकरी करता हूं। घर पर माताजी ने 2000 के चार नोट संभाल कर रखे थे, वह बदल नहीं पाईं। मोबाइल पर एक सूचना प्रसारित हो रही है कि डाकघर में यह नोट जमा करने पर आरबीआई बैंक खाते में उतनी ही राशि भेज देगा। इसके लिए क्या करना है। उक्त बातें सल्टौआ के प्रशांत कुमार बुधवार को प्रधान डाकघर में एक काउंटर पर बैठे कर्मी से पूछ रहे थे।
प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि जिनके पास 2000 के नोट हैं, वह डाकघर के माध्यम से आरबीआई को भेज सकते हैं। उल्लेखनीय है कि अब बैंकों में 2000 के नोट बदले नहीं जा रहे हैं। मगर, इन्हें डाकघर के सहारे आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय भेजकर उतने ही रुपये बैंक खाते में प्राप्त किए जा सकते हैं।
यदि आपके पास भी 2000 के कुछ नोट भूलवश रह गए हैं तो उन्हें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को वापस कर सकते हैं। इसके लिए प्रधान डाकघर ही एक मात्र वैधानिक सहारा है। अन्य के चक्कर में न पड़े, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
...
ऐसे भेज सकते हैं आरबीआई को रुपये
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने प्रधान डाकघर के सहारे शेष बचे 2000 के नोट वापस मंगा रहा है। इसके लिए आरबीआई की ओर से जारी फार्म में नोटों की संख्या, बैंक का नाम, खाता नंबर, पता का वितरण दर्ज करना होगा। फार्म और रुपये एक लिफाफा में रखकर आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ भेज सकते हैं। आरबीआई प्राप्त रुपयों के बराबर धनराशि संबंधित के बैंक खाते में हस्तांतरित कर देगा। एक व्यक्ति अधिकतम बीस हजार रुपये तक ही भेज सकता है।