फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Only five problems solved in 21

21 में केवल पांच समस्याओं का निस्तारण

Wed, 07 Sep 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Only five problems solved in 21
सल्टौआ में ब्लाॅक दिवस पर लोगों की समस्या सुनते बीडीओ। - फोटो : BASTI
21 में केवल पांच समस्याओं का निस्तारण
विज्ञापन

हर माह के प्रथम व तीसरे बुधवार को आयोजित किया जाता है ब्लॉक दिवस
बस्ती। सदर ब्लॉक परिसर में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 21 मामले आए। पांच मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बीडीओ ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
प्रत्येक माह के प्रथम व तीसरे बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया जाता है। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार बीडीओ सुनील कुमार कौशल ने दूसरे ब्लॉक दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल चार मामले आए और एक का मौके पर निस्तारण किया गया। बीडीओ ने बताया कि परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, शादी अनुदान जैसी शिकायतें ब्लॉक दिवस पर निस्तारित की जाती हैं। मौके पर एडीओ मोहम्मद यूसुफ, पूर्ति निरीक्षक शैलेश सिंह, शैलेंद्र त्रिपाठी, अवर अभियंता गजानंद यादव, मनीष चतुर्वेदी, सीडीपीओ साधना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में बीडीओ सुशील कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शिकायतें सुनीं गईं। सात पंचायत विभाग, तीन पूर्ति विभाग, दो लघु सिंचाई विभाग की शिकायतें प्राप्त हुईं। दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एडीओ कनिकराम चौधरी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय कुमार श्रीवास्तव, अरुणेश पाल, अरविंद चौधरी, अखिलेश शुक्ल, प्रमिला चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में बीडीओ सुरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शिकायतें सुनीं गईं। दो शिकायतें प्राप्त हुईं। दोनों मामले राशन कार्ड से संबंधित थे। मौके पर ही निस्तारित कर दिए गए। इस दौरान एडीओ आईएसबी चंद शेखर सिंह, एडीओ पंचायत शेषराम, दिवाकर विनोद कुमार, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

...
महिला मेट दिवस मनाया गया
बनकटी। महिला मेट दिवस ब्लॉक प्रमुख मेवाती की अध्यक्षता में ब्लॉक के सभागार में मनाया गया। मेटों को आंगनबाड़ी, एनआरएलएम, कोआपेरटिव, कृषि, सिंचाई, बाल विकास, पंचायत आदि विभागों के बारे में जानकारी दी गई। बीडीओ धनेश यादव ने बताया कि समूह की सखियां ही महिला मेट बन सकती हैं। महिला मेट का काम मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग करना है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, राम प्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश शुक्ला, सुनील पांडेय, रणविजय सिंह, शिवनंदन तिवारी, अमित प्रकाश, सुशीला त्रिपाठी, माया त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed