फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Only 35% of fields mapped; sugarcane acreage could shrink if the opportunity is missed.

Basti News: 35 प्रतिशत खेतों की ही मैपिंग, चूके तो घट सकता है गन्ना रकबा

Mon, 28 Sep 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Only 35% of fields mapped; sugarcane acreage could shrink if the opportunity is missed.
बस्ती। जिले में अब तक करीब 35 प्रतिशत गन्ना खेतों की ही डिजिटल मैपिंग हो सकी है। बड़ी संख्या में खेतों की मैपिंग अभी बाकी है। विभाग ने किसानों को 30 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी कराने का मौका दिया है। मैपिंग से खेत छूटने पर अभिलेखों में गन्ने का रकबा कम दर्ज हो सकता है, जिसका असर आगे गन्ने की तौल पर पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिले में इस बार करीब 62 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की फसल बोई गई है। इसमें करीब 1.12 लाख किसान शामिल हैं। शासन के निर्देश पर सभी किसानों के खेतों की डिजिटल मैपिंग कराई जा रही है। इसके लिए खतौनी और आधार के माध्यम से किसान और खेत के विवरण का मिलान किया जा रहा है। डिजिटल मैपिंग में सबसे अधिक दिक्कत उन किसानों को हो रही है, जिनके खेत गांव में हैं और निवास स्थान दूसरे स्थान पर है। ऐसे किसान समय से खेत से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। इससे कुछ खेत सर्वे और मैपिंग से छूट गए हैं।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार मैपिंग में खेत शामिल नहीं होने पर अभिलेखों में संबंधित किसान का गन्ना रकबा कम दर्ज हो सकता है। इससे भविष्य में गन्ने की तौल को लेकर परेशानी हो सकती है। किसानों से अंतिम तिथि का इंतजार न करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पर्यवेक्षक से संपर्क कर पूरी कराएं प्रक्रिया
जिन किसानों के खेतों की डिजिटल मैपिंग नहीं हुई है, वे संबंधित गन्ना पर्यवेक्षक से संपर्क कर खतौनी उपलब्ध कराएं और खेत को सर्वे में शामिल कराते हुए मैपिंग पूरी कराएं।

वर्जन
किसी भी किसान को डिजिटल मैपिंग में परेशानी हो तो संबंधित गन्ना पर्यवेक्षक से संपर्क करें। आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराकर प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है। 30 सितंबर तक मैपिंग चलेगी। इसके बाद पोर्टल दोबारा खुलने पर छूटे खेतों की मैपिंग कराई जाएगी।
- जगभान सिंह भदौरिया, जिला गन्ना अधिकारी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed