{"_id":"667894d77f405b7f0c0c1a76","slug":"online-attendance-of-teachers-and-students-in-council-schools-from-july-15-basti-news-c-207-1-sgkp1003-119228-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: परिषदीय स्कूलों में 15 जुलाई से शिक्षकों और छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: परिषदीय स्कूलों में 15 जुलाई से शिक्षकों और छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों की 15 जुलाई से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज होगी। इसके लिए इन विद्यालयों के शिक्षकों को टैबलेट उपलब्ध कराए जा चुके हैं। सभी बीआरसी पर सिम पहुंच चुकी है। स्कूल खुलने पर बीईओ शिक्षकों को टैबलेट चलाने के लिए सिम उपलब्ध करा देंगे।
जिले में 2206 परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय हैं। 1726 परिषदीय स्कूलों के 3267 शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए गए हैं। स्कूल खुलने पर सभी शिक्षको को सिम उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे 15 जुलाई से छात्र और शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी के अलावा मिड-डे-मील पंजिका व सभी प्रकार के रजिस्टर ऑनलाइन करना है।
पहले विभाग ने शिक्षकों को खुद सिम लेने के निर्देश दिए थे। शिक्षकों ने सिम खरीदने के लिए खुद की आईडी लगाने से मना कर दिया। ऐसे में शासन स्तर से विभाग को सिम खरीदने के लिए बजट दिया गया है। विभाग ने सिम खरीद कर सभी बीआरसी पर भेज दी है। इनका वितरण स्कूल खुलने पर शुरू कर दिया जाएगा। टैबलेट चलाने के लिए जो सीयूजी सिम मिलेगी वो पोस्टपेड होगी। हर माह 70 जीबी डाटा मिलेगा। अगर डाटा बच जाता है, तो इसे अगले महीने इस्तेमाल किया जा सकेगा। सिम का बिल विभाग ही जमा करेगा।
विज्ञापन
अभी भी जूनियर हाईस्कूल में टैबलेट नहीं पहुंचा है। इन स्कूलों के शिक्षकों को प्रेरणा एप पर जाकर अपने मोबाइल से विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करनी होगी। शिक्षकों के मोबाइल फोन में एप डाउनलोड है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
1726 विद्यालयों के शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं। स्कूल खुलने पर सिम भी उपलब्ध करा दी जाएगी। 15 जुलाई से सभी शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करना अनिवार्य होगा।
-अनूप कुमार, बीएसए