फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one thousand fine on obscenity

Basti News: अश्लीलता करने वाले पर एक हजार अर्थदंड

Thu, 11 May 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
one thousand fine on obscenity
बस्ती। फास्ट ट्रैक कोर्ट के मजिस्ट्रेट गौरव दीप सिंह ने 11 साल पहले अश्लीलता करने के एक मामले में आरोपी युवक को दिन भर की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी को 1000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड न देने पर 7 दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

सहायक अभियोजन अधिकारी ज्योत्सना दुबे ने न्यायालय में घटना का विवरण प्रस्तुत किया। कहा कि रमाकांत मिश्र निवासी ग्राम साड़ी हिच्छा थाना गौर अक्सर रोडवेज के पास स्कूल से आने जाने वाली छात्राओं को अश्लील इशारे किया करता था। 19 नवंबर 2012 को 9.30 बजे दिन में महिला थाना पुलिस ने आरोपी को अश्लीलता करते हुए गिरफ्तार कर लिया था। 11 साल से मामला लंबित था। आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। न्यायालय ने जुर्म स्वीकारोक्ति को ध्यान में रखते हुए न्यायालय अवधि तक के लिए सजा सुनाई और उसे 1000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed