फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one theft show in cctv footage

Basti News: कैमरे पर पेंट स्प्रे करते बदमाश की फुटेज मिली, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 13 Jan 2023 03:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2023 03:39 PM IST
सार

पुरानी बस्ती के एटीएम चोरी में शामिल बदमाशों को भी तलाश रही पुलिस पुरानी बस्ती क्षेत्र के एटीएम में ठीक उसी तरह से चोरी हुई थी। पुलिस पुरानी बस्ती की घटना में शामिल बदमाशों की भी तलाश कर रही है। उस घटना में गोरखपुर कुशीनगर और महाराजगंज जनपद के रहने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए थे।

विज्ञापन
one theft show in cctv footage
कप्तानगंज कस्बे में एटीएम में चोरी होने के मामले में जांच करते एएसपी दिपेंद्र चौधरी और सीओ कलवार - फोटो : BASTI

विस्तार

कप्तानगंज के एटीएम में हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है। इसमें वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश एटीएम में जाते दिख रहे हैं। एक बदमाश एटीएम के सीसीटीवी कैमरे पर पेंट स्प्रे करते दिख रहा है। उनके सहारे पुलिस आगे छानबीन करने में जुटी है। पुलिस सफेद रंग की एक कार की पहचान करने में जुटी है जो फ्लाईओवर के पास से उस समय गुजरते दिख रही है। कोहरे के कारण कार का नंबर पता नहीं चल रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने टेक्निकल टीम के साथ कस्बे के दुकानदारों से पूछताछ की और वहां लगे कैमरों के फुटेज हासिल किए। पुलिस के सामने मुश्किल यह है कि कस्बे में लगे ज्यादातर सीसीटीवी कैमरे या तो खराब हैं या कोहरे के कारण उनके फुटेज में कुछ साफ दिख नहीं रहा है। पुलिस की टीमें बस्ती से लेकर घघौआ तक के हाईवे के आसपास लगे कैमरों का फुटेज जुटाने में लगी है।
विज्ञापन


पुलिस ऐसे फुटेज की तलाश में है जिसमें कोई गाड़ी या व्यक्ति चार-पांच दिन के भीतर कई बार आते-जाते दिखा हो। इसके अलावा पुलिस पुरानी बस्ती और कुशीनगर के तमकुहीराज में हुई एटीएम में चोरी की घटना में शामिल बदमाशों के अलावा आसपास के अन्य जिलों में हुईं इस तरह की चोरियों में शामिल बदमाशों की कुंडली खंगालने में जुटी है। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि कोहरे के कारण साफ फुटेज भी नहीं मिल पा रहे हैं। कोशिश है की जल्द घटना का पर्दाफाश कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी बस्ती के एटीएम चोरी में शामिल बदमाशों को भी तलाश रही पुलिस पुरानी बस्ती क्षेत्र के एटीएम में ठीक उसी तरह से चोरी हुई थी। पुलिस पुरानी बस्ती की घटना में शामिल बदमाशों की भी तलाश कर रही है। उस घटना में गोरखपुर कुशीनगर और महाराजगंज जनपद के रहने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए थे। उनके पास से एटीएम में से चोरी किए गए 28 लाख 5 हजार रुपये में से करीब 25 लाख रुपये बरामद कर लिए गए थे।


कोहरा बन रहा छानबीन में बाधा
एटीएम काटकर चोरी की घटना के खुलासे में कोहरा बहुत बाधा बनकर सामने आ रहा है। कोहरे के कारण पुलिस को जितने फुटेज मिल रहे हैं, उनमें सिर्फ अंधेरा और धुंध दिखाई दे रहा है। उनमें आते-जाते वाहन या लोगों की तस्वीर कम ही दिख पा रही है। इसके अलावा दबिश देने में भी कोहरा बाधा बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed