फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One nominated for making objectionable video of teacher

शिक्षिका की आपत्तिजनक वीडियो बनाने में एक नामजद

Wed, 07 Sep 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
One nominated for making objectionable video of teacher
शिक्षिका की आपत्तिजनक वीडियो बनाने में एक नामजद
विज्ञापन

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल का मामला
बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका के साथ बदसलूकी व आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सहायक अध्यापिका की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा कायम कर लिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता मुंडेरवा थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। मुंडेरवा थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि जिस गांव में स्कूल स्थित है, उसी गांव के रहने वाले एक शख्स ने मंगलवार को दिन में करीब 11:45 बजे स्कूल में ड्यूटी के दौरान उनके साथ अश्लील हरकत की।
विज्ञापन

आरोप है कि स्कूल में बाथरूम जाते वक्त छुपकर उनका वीडियो बनाया। लंच करते समय कमरे में पीछे की खिड़की की तरफ से उन पर अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद प्रधानाध्यापक कक्ष में घुसकर उनके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर जानमाल की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। सीओ प्रीति खरवार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed