फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One killed, seven injured in two accidents

Basti News: दो दुर्घटनाओं में एक की मौत, सात घायल

Fri, 10 Nov 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
One killed, seven injured in two accidents
- फोरलेन पर कवलपुर ढाबे व खतमसराय के पास हुई दोनों घटनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। पहली घटना हाइवे के कवलपुर स्थित बजरंग ढाबा के पास की है। जहां बुधवार रात करीब 11 बजे ढा़बे पर काम करने वाले मजदूर को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान राज मंगल निवासी दुर्गापुर रमपुरवा थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या के रूप में हुई। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दूसरी घटना हाइवे के खतमसराय की है। अयोध्या के बनवारीपुरवा से ई-रिक्शा पर सवार होकर सात लोग थाना क्षेत्र के चपिलांव धान की कटाई के लिए जा रहे थे। लखनऊ गोरखपुर लेन पर पीछे से आ रही परिवहन निगम के बस ने ठोकर मार दिया, जिसके चलते ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत चंद्रकांत पाण्डेय ने घायलों को एम्बुलेंस व अपने सरकारी वाहन से सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। घायलों में कुसुम पत्नी मंगल यादव, जय प्रकाश पुत्र वंशू, सीमा पुत्री अयोध्या प्रसाद, जय प्रकाश पुत्र वंशू, अमरावती पुत्री बुधिराम, सावित्री पत्नी मंगल व ललिता पुत्री बुधिराम शामिल हैं। चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल सावित्री व ललिता को प्राथमिक उपचार के बाद अयोध्या जनपद के दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। अन्य का वहीं इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed