फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One for the chairman, 10 councilors filed

Basti News: चेयरमैन के लिए एक, सभासदी के 10 पर्चे दाखिल

Wed, 19 Apr 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 19 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
One for the chairman, 10 councilors filed
 नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सीमा गुप्ता ने किया नामांकन।
बस्ती। नगर निकाय चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन नपाध्यक्ष पद के लिए एक व सभासद पद के लिए दस प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। पालिका बस्ती सीट से निर्दल उम्मीदवार सीमा गुप्ता पत्नी बैजनाथ गुप्ता ने अपने प्रस्तावक के साथ रिटर्निंग अफसर एसडीएम अतुल आनंद के कोर्ट में पर्चा जमा कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए 121 लोगों ने और सदस्य पद का 600 लोगों ने फार्म लिया। दो दिनों में 1272 लोगों ने नामांकन फार्म ले रखा है। इनमें नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 16, सदस्य के 212, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 168 व सदस्य के लिए 876 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन का मंगलवार को दूसरा दिन था जबकि अंतिम दिन 24 अप्रैल है। सीसीटीवी के जरिए सभी 24 नामांकन कक्षों की प्रक्रिया की निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चेयरमैन पद पर कब्जे के लिए तैयारी कर रहे राजनीतिक दलों के दिग्गज
बस्ती। निकाय चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों के दफ्तरों में हलचल बढ़ गई है। नगर पालिका चेयरमैन के चुनाव को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं। चुनावी समर में उतरने के साथ ही विभिन्न दलों से टिकट पाने की होड़ मची है। जाति, वर्ग के आधार पर जोड़ तोड़ भी की कोशिशें शुरू हो गई हैं। राजनीतिक दलों के दफ्तरों से लेकर चौक चौराहों तक चर्चाओं का दौर तेज है। नाते रिश्ते खंगाले जाने के साथ ही पुराने संबंधों को ताजा करने की कवायद जोरों पर है। किसी भी तरह के छोटे-बड़े मांगलिक कार्यों में जातिगत वोट की गरज से औपचारिक बुलावे पर भी भावी प्रत्याशी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंच जा रहे हैं। नजदीकियां बढ़ाने और जताने के बहाने भी खोजे किये जा रहे हैं। खास तौर पर नगर पालिका क्षेत्र में ब्राह्मण, कायस्थ, मुस्लिम व वैश्य आबादी निर्णायक होने के कारण लड़ाई कांटे की होने की संभावना बढ़ गई है। जिसके चलते सपा भी इस बार अपना खाता खोलने की उम्मीद लगा रखी है।
--
मीडिया का सहयोग व समन्वय अपेक्षित : डीएम
नगरीय निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढ़ग से सकुशल संपन्न कराने के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने मीडिया से सहयोग व समन्वय की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि कोई भी मुद्रक या प्रकाशक या कोई व्यक्ति ऐसी कोई निर्वाचन, प्रचार सामग्री जिसके मुख पृष्ठ पर उसके मुद्रक व प्रकाशक का नाम और पता न हो मुद्रित या प्रकाशित नहीं करेगा और न ही मुद्रित या प्रकाशित कराएगा। मुद्रण के अन्तर्गत फोटोकॉपी भी सम्मिलित होगी। किसी व्यक्ति की ओर से राजनैतिक दलों, प्रत्याशियों के अनुमति के बिना उनके पक्ष में निर्वाचन विज्ञापन या प्रचार सामग्री प्रकाशित नहीं कराई जाएगी। यदि कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता है तो यह दण्डनीय होगा। मतदान समाप्त होने के लिए निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व सार्वजनिक सभा व चुनाव प्रचार बंद कर दिया जाएगा। इसमें टीवी, केबिल चैनल, रेडियो, प्रिंट मीडिया भी शामिल है।
---
सपा,भाजपा, कांग्रेस, बसपा और आप में भी मंथन तेज
नगर निकाय के नामांकन के बिगुल बजने के साथ ही सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। सबसे ज्यादा सक्रियता भाजपा और सपा में दिख रही है। एक-एक सीट पर टिकट मांगने वालों की संख्या अधिक है। भले ही उन्हें टिकट देने का मानक पार्टी का टिकाऊ और जिताऊ के नाम पर विचार करना हो, किंतु दोनों मानकों को दरकिनार कर जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी अंतिम क्षण तक चहेतों को टिकट दिलाने के लिए लगे हुए हैं। वहीं टिकट पाने की जुगत में लगे प्रत्याशी नेताओं की चौखट पर दस्तक देकर किसी कीमत पर उन्हें अपने साथ करने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं। तो सभासद के टिकट के लिए कई नेताओं के गुर्गे उन्हें वहां तक पहुंचाने के लिए अहम किरदार अदा कर रहे हैं। सपा और भाजपा में जितनी भीड़ है नेताओं की उतनी ही चांदी। अपनी परिक्रमा कराने के साथ ही उनके सामने ऐसा आश्वासन दे रहे हैं मानों टिकट इन्हीं की झोली में है।
--
वाहन पास के लिए अधिकृत किए गए अधिकारी
निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के लिए छह निकायों के वाहन पास का जिम्मा एसडीएम सदर शैलेश कुमार दुबे पास रहेगा जिसमें नपा, नपं बनकटी, मुंडेरवा, गायघाट, गनेशपुर व नगर बाजार शामिल है। इसी प्रकार एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद्र को नपं हर्रैया, बभनान और कप्तानगंज तथा एसडीएम रुधौली आनंद श्रीनेत के नगर पंचायत रुधौली के उम्मीदवारों के लिए वाहन पास जारी करेंगे।
--
पेड न्यूज अनुश्रवण कमेटी गठित
निकाय चुनाव के दौरान मीडिया प्रमाणन व अनुश्रवण और पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए एसडीएम मनोज प्रकाश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी डीएम ने गठित कर दी है, जिसमें सहायक सूचना निदेशक प्रभाकर तिवारी व ई-डिस्ट्रक्टि मैनेजर सौरभ द्विवेदी बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं।
--निकाय वार उड़न दस्ते सक्रिय
नपा समेत सभी दस निकायों में आचार संहिता को कड़ाई से लागू करने के क्रम में पांच-पांच सदस्यीय फ्लाइंग स्कार्ट टीम को सक्रिय कर दिया गया है, इस टीम में एक अधिकारी,एक सबइंसपेक्टर व तीन-तीन कांस्टेबल शामिल किए गए हैं।

--
एक प्रत्याशी के एक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चार सेट तक नामांकन होंगे मान्य
अधिसूचना के मुताबिक, प्रत्याशी जमानत की धनराशि ट्रेजरी चालान से बैंक या फिर कोषागार में जमा करेंगे। कोई भी प्रत्याशी एक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चार नामांकन भर सकता है। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू है। नामांकन का सिलसिला 24 अप्रैल तक चलता रहेगा। निर्धारित कक्ष में नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा करने का काम नामित आरओ व एआरओ आयोग के निर्देशानुसार पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed