फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one died in accident

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक की मौत

Sun, 24 Jul 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
one died  in  accident
वाहन की चपेट में आने से शख्स की मौत
विज्ञापन

बस्ती। एनएच 233 पर नगर थानांतर्गत एक्सड़ा टोल प्लाजा के पास एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि खड़ौआ जाट प्राइमरी स्कूल के पास हादसे में मृत व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रयास जारी है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बस्ती-कलवारी मार्ग पर एक्सड़ा टोल के पास स्थित खड़ौआ जाट प्राइमरी स्कूल के पास शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे एक व्यक्ति को किसी वाहन ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब तीस वर्ष आंकी जा रही है। उसने काले रंग की पैंट, सफेद शर्ट पहनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed