{"_id":"645aac98aa68fcae5f038af9","slug":"one-arrested-with-brewing-equipment-basti-news-c-7-1-158926-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शराब बनाने के उपकरण के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शराब बनाने के उपकरण के साथ एक गिरफ्तार
Wed, 10 May 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 10 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर। परशुरामपुर पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर धुरदा गांव के निकट नदी के किनारे जंगल के पास टीम ने दबिश देकर कच्ची शराब बना रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके कब्जे से तीन प्लास्टिक के डिब्बे में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
टीम ने मौके से शराब बनाने के उपकरण के आवा दो किलो यूरिया, 500 ग्राम नौसादर बरामद किया। बरामद 60 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी हगनू निवासी जमुनहा थाना मनकापुर जनपद गोंडा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई दिवाकर यादव, हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, विनोद कुमार, कांस्टेबल अतुलेंद्र पाल यादव, गोपाल राय, विजय यादव शामिल रहे।