फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One and half year old innocent child died after drowning in a bucket full of water

Basti News: पानी भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत

Tue, 29 Apr 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 29 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
One and half year old innocent child died after drowning in a bucket full of water
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के उभाई गांव में डेढ़ वर्षीय बालक की पानी भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को शाम करीब चार बजे राम प्रसाद गिरि का बेटा अंश घर में खेल रहा था।
विज्ञापन

परिवार के लोग इधर-उधर अपने काम में व्यस्त थे। घर के बाहर पानी भरी बाल्टी के पास पहुंच गया। कुछ देर बाद जब मां अंश को खोजते हुए बाल्टी के पास पहुंची तो अंश को औंधे मुंह बाल्टी में गिरा देखा। वह चिल्लाने लगी। आनन-फानन उसे बाल्टी से निकाल कर चढ़ाई चौराहे पर निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से घर में मातम छा गया। राम प्रसाद गिरि की दो पुत्रियाें के बाद यही एक बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed