{"_id":"6570c51d3025a3d51408a896","slug":"on-making-reels-with-a-gun-basti-news-c-207-1-sgkp1002-8023-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तमंचा के साथ रील्स बनाने पर दो नाबालिगों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तमंचा के साथ रील्स बनाने पर दो नाबालिगों से पूछताछ
Thu, 07 Dec 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचा लेकर रील्स बनाने में दो नाबालिगों से पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। हाथ में तमंचा लेकर रील्स बनाने के शौक ने हंगामा खड़ा कर दिया। रील्स वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। रील्स में दिख रहे दोनों नाबालिग लड़कों को पकड़कर थाने ले गई। जांच में पता चला कि उनके हाथ में दिख रहा तमंचा नकली है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सोशल मीडिया पर रुधौली नगर पंचायत क्षेत्र के दो नाबालिग लड़कों का वीडियो एक तमंचे के साथ वायरल हुआ। उसके बैग ग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है। जिसमें एक जाति विशेष का जिक्र किया गया है। इससे पहले कि कोई बखेड़ा खड़ा हो, इसकी जानकारी होते ही उच्चाधिकारियों ने संज्ञान ले लिया। एसएचओ दिनेश चौधरी ने बताया कि वीडियो के आधार पर दोनों लड़कों की पहचान की गई तो वे नाबालिग निकले। उनसे पूछताछ के बाद विडियो में दिखाया गया तमंचा ढूंढा गया। जो कि खिलौना निकला। नाबालिग लड़के ने बताया कि एक साल पहले उसे मेले से खरीदा था। जांच के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को चेतावनी देते हुए उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।