{"_id":"685ee9d028714b0ca4052f14","slug":"on-29th-pm-will-do-mann-ki-baat-from-basti-basti-news-c-207-1-bst1004-139063-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 29 को पीएम बस्ती से करेंगे मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 29 को पीएम बस्ती से करेंगे मन की बात
Sat, 28 Jun 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
बस्ती से होगा सीधा प्रसारण, व्यापारियों और महिलाओं से होगा संवाद
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 29 जून को अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ''''मन की बात'''' की 123वीं कड़ी के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इस बार कार्यक्रम के प्रसारण के लिए उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद को केंद्र चुना गया है। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी व्यापारियों और महिलाओं से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे।
यह जानकारी देते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण का आयोजन स्टेशन रोड स्थित एक होटल में किया जाएगा। आगंतुकों के लिए प्रवेश का समय सुबह 9:30 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ''''मन की बात'''' केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह जनमानस से आत्मीय संवाद का प्रभावशाली माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन की सतत निगरानी प्रधानमंत्री कार्यालय तथा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े की ओर से की जा रही है। इस आयोजन की पूर्ण जिम्मेदारी भाजपा नेता अमृत कुमार वर्मा को सौंपी गई है, जो समन्वय और संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं संयोजक विजय बहादुर पाठक, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी तथा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय भी उपस्थित रहेंगे। वहीं, दिल्ली से एक विशेष टीम भी कार्यक्रम की तैयारियों के लिए पूर्व में ही बस्ती पहुंच चुकी है।