फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   old pension demand

Basti News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तय हुई रणनीति

Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
old pension demand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पेंशन बहाली संयुक्त मंच के आह्वान पर बीआरसी रामनगर में बैठक कर संघर्ष की रणनीति बनाई। संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि 21 सितंबर को पुरानी पेंशन बहाल किए जाने के एक सूत्री मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर धरना देकर एनपीएस का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद बीएसए को ज्ञापन दिया जाएगा।

उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों के समक्ष करो या मरो जैसे हालात हैं। पुरानी पेेंशन बहाल हो। इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष की धार को तेज करना होगा। संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रसेन मिश्र, मजहर आलम, गुरुलाल, अब्दुल कयूम, पप्पू सक्सेना आदि ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। कई राज्य सरकारों ने इसे लागू भी कर दिया है, किंतु केंद्र सरकार इस दिशा में गंभीर नहीं है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती चरणबद्ध ढंग से आंदोलन जारी रहेगा। पेंशन शिक्षकों, कर्मचारियोें का अधिकार है, इसे लेकर रहेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर संघ के जिला प्रवक्ता सूर्यप्रकाश शुक्ल, ज्ञानेश्वर शुक्ल, मुकेश कुमार, सुरेंद्रनाथ पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed