{"_id":"65ee211da142402248038db8","slug":"old-grounds-become-obstacles-basti-news-c-207-1-bst1001-112791-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुराने आधार बन गए अड़चन... आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र के लिए लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुराने आधार बन गए अड़चन... आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र के लिए लाले
Mon, 11 Mar 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
फरवरी से बदल गए ई- ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के नियम, मोबाइल फोन नंबर से आधार का लिंक होना जरूरी
मोबाइल फोन नंबर बदलने से पुराने आधार कार्ड पर नहीं हो पा रहा आवेदन, ओटीपी की आ रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र बनवाने में अब नया पेच फंस गया है। इसके लिए आधार का अपडेट होना जरूरी है। इसके बगैर आवेदन ही नहीं हो पाएगा। जिनके आधार पांच से दस साल पुराने हैं और मोबाइल फोन नंबर बदल गया है उनके लिए मुसीबत खड़ी हो गई ह। पहले आधार को मोबाइल फोन नंबर से लिंक कराना होगा, तभी आवेदन प्रक्रिया की जा सकती है। ऐसे में नौकरी आदि के लिए तमाम लोगों को आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटकना पड़ रहा है। यह वजह है कि अब 2500 आवेदन निरस्त हो चुके हैं।
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आठ फरवरी से नियम बदल गए हैं। प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने के दौरान कुछ लोगों को पता चल रहा है कि उनका आधार कार्ड अपडेट नहीं है तो उन्हें आधार कार्ड में संशोधन या कार्ड जारी कराने की प्रक्रिया के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। आवेदन करने पर आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल फोन नंबर पर पहले ओटीपी भेजा जा रहा है। इसे पोर्टल पर अपलोड करने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। ऐसे में जिनके आधार पांच-दस साल या उससे अधिक पुराने हैं और मोबाइल फोन नंबर बदल गया उनका आवेदन नहीं हो पा रहा है।
सहज सेवा केंद्र एवं कंप्यूटर सेंटर उन्हें पहले आधार अपडेट कराने की बात कहकर लौटा दे रहे हैं। आधार संशोधन के लिए डाकखाना, कुछ बैंक और गिने- चुने सहज जनसेवा केंद्र ही चिह्नित हैं। इससे इन केंद्रों पर आधार संशोधन के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। संशोधन के दौरान ऑनलाइन विवरण अपलोड करने के बाद नया आधार निर्गत होने में एक सप्ताह लग जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में जिन्हें नौकरी एवं अन्य जरूरी कार्यों में आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ रही है उन्हें बदले हुए नियम की जानकारी के बाद निराश होना पड़ रहा है। इसके अलावा यदि आधार कार्ड में अंकित नाम एवं पते पर ही आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है। ऐसे में यदि नाम, पता आधार में गलत है तब पर भी आवेदकों को संशोधन के लिए भटकना पड़ रहा है। यही वजह है कि आधार कार्ड अपडेट कराने वालों की संख्या डाकखाना में बढ़ रही है।
...
नंबर आने में लग रहा दो से तीन दिन
आधार संशोधन के लिए कागज में 100 से अधिक डाकखाना, बैंक एवं सहज जनसेवा केंद्र जिले मेंं अधिकृत हैं। मगर, बमुश्किल आधा दर्जन डाकखाना, दो से तीन बैंक शाखा और लगभग एक दर्जन सहज जनसेवा केंद्र ही आम उपभोक्ताओं के लिए सुलभ हो पा रहे हैं। बाकी जगहों पर आधार संशोधन का कार्य करने से इन्कार कर दिया जा रहा है। इसके लिए संबंधित सेंटरों पर न कोई बोर्ड और न ही अलग से काउंटर लगाए गए हैं। जिन जगहों पर संशोधन एवं नए आधार बनाने की प्रक्रिया चल रही है वहां भीड़ की वजह से लोगों का नंबर नहीं आ रहा है। शहर में केनरा बैंक, रोडवेजस्थित डाकखाना, मुख्य डाकघर एवं आधा दर्जन सहज जनसेवा केंद्रों पर आधार कार्ड बनाने एवं संशोधन का कार्य किया जा रहा है। इसमें सहज जनसेवा केंद्रों पर ही त्वरित गति से आमजन का कार्य हो पा रहा है। बैंक और डाकघरों में अन्य कार्यों के बोझ के चलते कर्मचारी लोगों को लौटा दे रहे हैं।
...
प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोगों के नहीं हो पा रहे आवेदन
बस्ती सदर, हर्रैया, भानपुर एवं रुधौली समेत चारों तहसील क्षेत्र में आधार अपडेट न होने से प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोगों के आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। जैसे ही ओटीपी की प्रक्रिया पूरी हो रही है मोबाइल फोन नंबर बदल जाने से इसका पता नहीं चल पा रहा है। इसी के बाद प्रक्रिया ठप हो जा रही है। फिर आवेदक को आधार संशोधित कराने की सलाह देकर लौटा दिया जा रहा है।
...
कोट
पोर्टल पर आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र के लिए जितने भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, उस पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित भी किया गया है। जहां तक आधार अपडेट होने की बात है तो इसके प्रति सभी को जागरूक होना होगा।
-शत्रुहन पाठक, एसडीएम सदर