{"_id":"630e531d568f6c6bdf4d869e","slug":"officials-will-adopt-primary-schools-basti-news-gkp448812111","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालयों को गोद लेेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालयों को गोद लेेंगे अधिकारी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीएम।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालयों को गोद लेेंगे अधिकारी
हर ब्लॉक में 20 विद्यालय किए जाएंगे चयनित
बस्ती। डीएम प्रियंका निरंजन ने सभी बीईओ को 20 ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं जहां पढ़ाई की रफ्तार थोड़ी ढुलमुल है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में उन्होंने बीएसए को निर्देश दिए कि ऐसे विद्यालयों को जिला स्तरीय अधिकारी गोद लेंगे।
उन्होंने डायट प्राचार्य बीटीसी कर रहे विद्यार्थियों को इन विद्यालयों में पठन पाठन के लिए भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण काल में सभी विद्यार्थियों को 60 कार्य दिवस इन विद्यालयों में जाकर पढ़ाना होगा।
डायट के प्राचार्य ने बताया कि निजी क्षेत्र में बस्ती में 28 तथा संतकबीर नगर में 32 शिक्षण संस्थानों में बीटीसी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन संस्थानों में करीब 1800 छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण ले रहे हैं। एक सितंबर से सभी विद्यार्थियों के विद्यालयों में जाकर पढ़ाने का कार्यक्रम लगाया गया है। डीएम ने निर्देश दिए कि कम शिक्षक वाले विद्यालयों में इन प्रशिक्षणार्थियों को भेजा जाए।