{"_id":"6a9c57d9f2a9615f320df3d9","slug":"officials-and-public-representatives-did-not-come-to-honor-the-teachers-basti-news-c-207-1-bst1031-166050-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शिक्षकों के सम्मान में नहीं पहुंचे अधिकारी व जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शिक्षकों के सम्मान में नहीं पहुंचे अधिकारी व जनप्रतिनिधि
विज्ञापन
बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में अधिकारी और जन प्रतिनिधियों के न पहुंचने पर शिक्षक संघ ने नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि शिक्षकों के सम्मान में अधिकारियों न आकर उनकी उपेक्षा की गई है। वहीं जनप्रतिनिधि की गैर मौजूदगी में उनके प्रतिनिधियों के आने से भी सवाल उठे हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कलक्ट्रेट सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। सर्वाधिक नामांकन व उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षको को सम्मानित किया जाना था। इस कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि सहित सहायक शिक्षा निदेशक व बीएसए को रहना था।
शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम में न तो जन प्रतिनिधि पहुंचे न ही बेसिक विभाग के अधिकारी। जन प्रतिनिधियों ने अपने प्रतिनिधि को भेजा, उन्हीं के हाथों से शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। पत्र पर सहायक शिक्षा निदेशक के हस्ताक्षर तक नहीं हैं।