फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Officers will investigate Mohalla class today

मोहल्ला क्लास कीआज जांच करेंगे अधिकारी

Fri, 06 Aug 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Officers will investigate Mohalla class today
आज मोहल्ला क्लास की जांच करेंगे अधिकारी
विज्ञापन

सात अगस्त की सुबह आठ बजे से क्षेत्र में निकलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम सौम्या अग्रवाल ने मोहल्ला क्लास की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। सात अगस्त यानी शनिवार सुबह आठ बजे से नामित अधिकारी क्षेत्र में निकलेंगे और मोहल्ला क्लास की जांच करेंगे। यह जांच सभी न्याय पंचायत में संचालित सभी मोहल्ला क्लास की एक साथ की जाएगी।

डीएम ने यह निर्देश विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए हैं। निर्देश दिया है कि जुलाई में व पिछले छह दिनों से संचालित मोहल्ला क्लास के गतिविधियों की जांच की जाएगी। जांच में जाने वाले अधिकारी अभिभावकों से भी संपर्क करेंगे तथा उनसे फीडबैक लेंगे। जांच अधिकारी छात्र-छात्राओं की कापी भी चेक करेंगे तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जांच करेंगे। प्रदेश के राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से परिषदीय विद्यालयों में मोहल्ला क्लास का आयोजन संबंधित गांव के किसी घर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अध्यापकों को बच्चों को पढ़ाने के लिए किया जा रहा है। इसके सत्यापन के लिए न्याय पंचायतवार सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो मोहल्ला क्लास की जांच करते हुए निर्धारित प्रारूप पर सूचना उपलब्ध कराएंगे। डीएम ने सभी बीईओ को इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है, जो निरीक्षण करने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों के कार्य का नियमित अनुश्रवण करेंगे तथा शाम को चार बजे सभी रिपोर्ट बीईओ को उपलब्ध कराएंगे। यदि किसी न्याय पंचायत में विद्यालय पांच से अधिक होंगे या वहां पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट किसी कारण से अनुपस्थित होते है, तो उनके स्थान पर किसी नए व्यक्ति को तैनात करेंगे ताकि निरीक्षण का कार्य प्रभावित न हो। उल्लेखनीय है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल बंद रहे तथा वहां के अध्यापकों ने गांव में जाकर किसी एक स्थान पर छात्र-छात्राओं को एकत्र कर शिक्षा देने का कार्य किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को होमवर्क भी दिया जाता था तथा उसकी नियमित जांच भी की जाती थी। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, उप निदेशक दिव्यांगजन अनूप कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला, डीपीआरओ शिव शंकर सिंह, जिला समन्वयक अमित मिश्रा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रीति शुक्ला, हेमलता, मुसाफिर पटेल, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed