{"_id":"583c71384f1c1b2d1ede56dc","slug":"off-settlement-neutralize-ahvwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में बंद का आह्ववान बेअसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में बंद का आह्ववान बेअसर
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
गांधीनगर मे खुली रही दुकाने।
विपक्षी दलों की ओर से नोट किल्लत के विरोध में भारत बंद का बस्ती जिले में कोई असर नहीं दिखा। अलबत्ता बंद के विरोध में दुकानदारों ने समय से पहले अपनी दुकानें खोल दीं।
व्यापार मंडल से जुड़े दुकानदारों ने पहले ही बंदी के विरोध की घोषणा कर दी थी। विपक्षी दलों के आह्वान का असर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में भी नहीं दिखाई पड़ा। हालांकि इसको लेकर प्रशासन ने पूरी चौकसी बरती और कसबा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पुलिस निगरानी में जुटी रही।
हर्रैया, भदावल, हसीनाबाद, छावनी, विक्रमजोत, विशेषरगंज, अमारी, पटखापुर सहित सभीं बाजारों में दुकाने खुली रहीं। इसी तरह परशुरामपुर, बभनान, गौर, वाल्टरगंज, सोनहा, बनकटी, कलवारी, गायघाट, मुंडेरवा, ओड़वारा, दुबौलिया कप्तानगंज, महराजगंज और भानपुर में दुकानदारों ने बंद को दरकिनार कर दिया। में भी बंद कोई असर देखने को नहीं मिला। क्षेत्र के व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता, शुभम व आनन्द सिंह ने कहा कि नोट बंदी से कोई परेशानी नहीं है।