{"_id":"64a9c0859f32eb748501a9f4","slug":"obscene-photo-made-by-molesting-a-girl-case-registered-basti-news-c-207-1-sgkp1006-974-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: युवती से छेड़खानी कर बनाया अश्लील फोटो, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: युवती से छेड़खानी कर बनाया अश्लील फोटो, केस दर्ज
Sun, 09 Jul 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले की पैकोलिया पुलिस ने किशोरी की अश्लील फोटो खींच कर उसे वायरल करने व छेड़खानी के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के सुनील ने उनकी बेटी की अश्लील फोटो बना ली। इसके बाद अपने दोस्त नीरज को उसे शेयर कर दिया। बदनाम करने की नीयत से फोटो को वायरल कर दिया। बेटी के साथ छेड़खानी की। साथ ही बेटी को परिजनों से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात ससुरालियों पर केस
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र की महिला ने तहरीर देकर बताया है कि ससुराल वालों ने दहेज में दस लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि इसी बात को लेकर अभद्रता की अपशब्द कहा। विरोध करने पर ननद सोमैया और मोसिना ने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। घर में रखा आभूषण उठा ले गए। साथ ही विदेश में रह रहे पति ने दहेज में दस लाख रुपये नहीं मिलने पर घर से निकालने की धमकी दी। पुलिस ने संतकबीरनगर दुधारा थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी पति मो. सुहेल, ससुर याकूब, सास जमीला खातून, ननद मोसिना, सोमैया, देवर संगीर व तुफैल के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
दुकान में घुसकर मारपीट करने वालों पर केस दर्ज
बस्ती। कलवारी पुलिस ने कुसौरा बाजार में दुकान में घुसकर मारपीट करने वालों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में मोहम्मद असलम निवासी कुसौरा थाना कलवारी ने लिखा है कि वह कुसौरा बाजार में 28 जून को कॉस्मेटिक की दुकान से सामान लेने की रंजिश में उसके पुत्र मोहम्मद आरिफ को शाम लगभग सवा छह बजे लड्डन, सोनू उर्फ नूरुलयेन, काजू तथा राजू निवासी ईदगाह थाना कलवारी ने एक राय होकर दुकान में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठा हो गई तो सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद